अंबेडकरनगर में घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी, पुलिस को घटना पर संदेह

4.7kViews
1338 Shares

जहांगीरगंज के सुतहरपारा गांव के नागेंद्र के घर का ताला खोलकर चोरों ने लाखों का आभूषण व अन्य सामान पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। घटना को संदिग्ध मान पुलिस जांच कर रही है।

उक्त परिवार के कुछ सदस्य घर के बाहर और कुछ लोग बरामदे में सो रहे थे। मौका पाकर चोर मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर घर में घुस गए तथा बाक्स व अलमारी में रखा सोने तथा चांदी का लाखों का आभूषण व अन्य कीमती सामान चुराकर चले गए। सुबह जागने के बाद लोग घर में पहुंचे तो ताला बगल में पड़ा था। बाक्स तथा आलमारी खुली और सामान फर्श पर बिखरा था।

सूचना के बाद पहुंची पीआरवी पुलिस के अलावा उपनिरीक्षक दयाशंकर मिश्र, थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *