महराजगंज में भूमि दिलाने के नाम पर लिए चार लाख रुपये, रजिस्ट्री नहीं कराने पर मुकदमा दर्ज

3.1kViews
1219 Shares

 भूमि दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये लेने के बावजूद रजिस्ट्री न करने और अब भूमि खाली करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपित पर छल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊंटी खास में स्थित भूमि को लेकर जनपद गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर निवासी शांती देवी ने तहरीर दिया।

उन्होंने बताया कि 20 वर्ष पहले 2004 में चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा निवासी आत्माराम यादव ने आठ डिसमिल भूमि दिखाकर 50 हजार रुपये प्रति डिसमिल के हिसाब से सौदा तय किया था।

पीड़िता के अनुसार उसने कुल चार लाख रुपये नगद भुगतान किया,जिसके बाद आरोपित ने उसे भूमि पर काबिज होने को कहा। पीड़िता ने बताया कि वह भूमि पर कब्जा लेकर मकान भी बना चुकी है, लेकिन बार-बार कहने के बावजूद आरोपित ने अब तक रजिस्ट्री नहीं की।

अब आरोप है कि वह भूमि खाली करने का दबाव बना रहा है। इसको लेकर पीड़िता शांति देवी ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित आत्माराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *