आप जानते हैं पर‍िध‍ि व प्रशांश को, टेन‍िस में क‍िया कमाल, SGFI में करेंंगे ब‍िहार टीम का प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व

माउंट असीसि स्कूल भागलपुर के दो छात्रों ने जिले और राज्य का नाम रौशन कर दिया है। परिधि ठाकुर और प्रयांश ठाकुर ने अपने खेल कौशल से कमाल करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित टेनिस प्रतियोगिताओं में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का गौरव पाया है। दोनों ही छात्र माउंट असीसि स्कूल के हैं और हाल ही में CISCE खेलों में राष्‍ट्रीय स्तर पर भाग लेकर स्कूल का परचम फहराया था।

माउंट असीसि स्कूल के बच्चों ने खेलों में बिहार का नाम रौशन किया

कक्षा 7 की छात्रा परिधि ठाकुर का चयन SGFI National Lawn Tennis प्रतियोगिता के लिए U-14 बालिका वर्ग में किया गया है। यह प्रतियोगिता 16 से 20 अप्रैल तक दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होगी। परिधि बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी।

वहीं, कक्षा 9 के छात्र प्रयांश ठाकुर का चयन U-14 बालक वर्ग में अतिरिक्त खिलाड़ी (छठा खिलाड़ी) के रूप में हुआ है। इस टीम के पांच खिलाड़ी पटना से हैं, जबकि प्रयांश भागलपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस प्रकार दोनों ही छात्रों ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे जिले और राज्य का मान बढ़ाया है।

दोनों बच्चों के माता-पिता भागलपुर शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक हैं, डॉक्टर पम्मी राय और डॉक्टर पंकज कुमार। उन्होंने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम और समर्पण का नतीजा है।

माउंट असीसि स्कूल के प्रिंसिपल फादर कुरियन ने दोनों बच्चों को बधाई दी और कहा कि SGFI जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में राज्य का नेतृत्व करना गर्व की बात है। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल फादर जोस्पे ने भी बच्चों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

स्कूल प्रशासन ने बताया कि परिधि और प्रयांश दोनों ही खेल और पढ़ाई में संतुलन बनाए रखते हैं और उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है। यह उपलब्धि माउंट असीसि स्कूल के खेल और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासों को भी रेखांकित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *