Yogi Ki Pati से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रहने का संदेश

2.0kViews
1418 Shares

स्कूल जाने वाले बच्चों की परीक्षा नजदीक आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभिभावक की भूमिका में आ गए हैं। बच्चों की शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर मुख्यमंत्री ने सोमवार को योगी की पाती में बच्चों को पढ़ाई में मन लगाने की सलाह देने के साथ मोबाइल फोन और सोशल मीडिया की बढ़ती लत पर गहरी चिंता जताई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को संबोधित करते हुए विशेष पत्र लिखा है। ‘योगी की पाती’ में बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य को लेकर सुझाव दिए गए हैं। इस पत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो प्रमुख मुद्दों मोबाइल फोन की लत और चाइनीज मांझे पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चे मोबाइल गेम और रील के चक्कर में समय बर्बाद न करें।
सीएम योगी ने पत्र में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया की बढ़ती लत पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि मोबाइल बच्चों का कीमती समय चुरा लेता है। गेम खेलना और रील्स देखना कई घंटों तक जारी रहता है, जिससे आंखें कमजोर होती हैं, एकाग्रता भंग होती है और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। मुख्यमंत्री ने सलाह दी कि मोबाइल की जगह बच्चों को किताबों से दोस्ती करनी चाहिए। परिवार के साथ समय बिताना, खेलना और पढ़ाई पर ध्यान देना ज्यादा फायदेमंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *