42 साल पहले आमिर खान के लिए मनहूस रही थी ‘होली’, पहली ही फिल्म का हुआ था बुरा हश्र

 हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार के तौर पर आमिर खान को जाना जाता है। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने वाले आमिर ने लीड एक्टर के तौर पर फिल्म कयामत से कयामत तक से अपनी पहचान बनाई। कई लोगों को लगता है कि ये उनकी पहली फिल्म थी।

लेकिन आपको ये जानकारी होगी की होली फिल्म से आमिर खान ने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में अहम पारी की शुरुआत की थी। अफसोस उनकी पहली डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी रही और विवादों में भी घिरी। इसी वजह से होली आमिर के लिए मनहूस रही है।

आमिर की पहली फिल्म होली

साल 1984 में फिल्म होली को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी का निर्देशन केतन मेहता ने किया था। मूवी में आमिर खान सह कलाकार मदन शर्मा की भूमिका को अदा किया था। कॉलेज में रैगिंग और छात्र असंतोष जैसे मसलों पर आधारित फिल्म होली बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही और कमाई के मामले में काफी पीछे रही। आमिर खान के अलावा होली मूवी में संजीव गांधी, रंजीत प्रकाश, आशुतोष गोवारिकर, दीप्ति नवल, नसीरुद्दीन शाह, किटू गडवानी और ओम पुरी जैसे कई कलाकार मौजूद रहे। इसके बावजूद कमर्शियल तौर पर होली बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में पीछे रही थी। यूथ को जहन में रखकर इस मूवी की कहानी को गढ़ा गया था, लेकिन ये दांव शायद काम नहीं आया और होली फ्लॉप हो गई।

इस तरह से आमिर खान का बॉलीवुड डेब्यू कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, इसकी भरपाई आमिर ने मंसूर अली खान के निर्देशन में बनने वाली 1988 में आई कयामत से कयामत तक से कर दी थी। जूही चावला संग आमिर की ये रोमांटिक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

होली फिल्म का विवादित सीन

फिल्म होली अपने एक विवादित सीन्स को लेकर भी काफी कंट्रोवर्सी में रही थी। पहली फिल्म में आमिर खान ने अपनी को स्टार किटू गिडवानी को किस किया था, जिसको लेकर सिनेमा जगत में काफी विवाद हुआ। आज भी इस सीन्स को लेकर आमिर की आलोचना की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *