यमुना एक्सप्रेसवे हादसे का आरोपी कैंटर चालक गिरफ्तार, छह यात्रियों की हुई थी मौत

2.7kViews
1035 Shares

 यमुना एक्सप्रेस वे पर बस से लघुशंका को उतरे छह यात्रियों को रौंदने के आरोपित कैंटर चालक को पुलिस ने मंगलवार को तेहरा अंडरपास पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दिल्ली के नांगलोई से औरैया के विधूना जा रही स्लीपर कोच बस के चालक ने यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 88 पर बस मालिक के भतीजे सोनू को बैठाने के लिए बस को रोक लिया था। तभी कुछ यात्री लघुशंका करने के लिए नीचे उतर गए थे। इस दौरान नोएडा की ओर से कांच का स्क्रैप लेकर आ रहे कैंटर ने नीचे खड़े यात्रियों को रौंदते हुए बस में टक्कर मार दी थी, जिससे छह यात्रियों की मृत्यु हो गई थी।

बस से लघुशंका को उतरे छह यात्रियों की हुई थी मृत्यु

कैंटर चालक के अलावा बस चालक को भी हादसे के लिए जिम्मेदार मानते हुए सुरीर पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। क्योंकि चालक ने ग्रीन जोन के बजाय बस को सड़क की आखिरी लेन पर रोक लिया था।हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *