सेमीफाइनल के लिए अंपायरों की घोषणा, भारत-इंग्लैंड मैच में ये दिग्गज संभालेंगे कमान

 टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मैचों के लिए आईसीसी ने मैच अधिकारियों और अंपायरों के नामों का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मैच 4 मार्च और 5 मार्च को कोलकाता और मुंबई में खेले जाएंगे।

पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेला जाना है, जहां साउथ अफ्रीका की टक्कर न्यूजीलैंड से होगी। इस मैच में रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। वहीं, नितिन मेनन और रॉड टकर को तीसरे और चौथे अंपायर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मैच रेफरी भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ निभाएंगे।

IND vs ENG Semi Final मैच में कौन करेगा अंपायरिंग?

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत बनाम इंग्लैंड का है। इस मैच में मैदानी अंपायर क्रिस गैफनी और अलाउद्दीन पालेकर होंगे, जबकि एड्रियन होल्डस्टॉक और

पॉल रीफल को तीसरे और चौथे अंपायर के तौर पर चुना गया है। वहीं, मैच रेफरी के लिए एंडी पाइक्रॉफ्ट को जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि क्रिस गैफनी इससे पहले 2024 के सेमीफाइनल में भी इन दोनों टीमों के मैच में अंपायरिंग कर चुके हैं। वहीं, अलाउद्दीन पालेकर इस सीजन में भारत और इंग्लैंड दोनों के मैचों में सक्रिय रहे हैं।

खिताब बचाने उतरेगा भारत

भारतीय टीम इस समय डिफेंडिंग चैंपियन है और उसकी नजरें अपने तीसरे टी20 विश्व कप खिताब पर टिकी हैं। वहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच यह लगातार तीसरा टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच है। 2022 में एडिलेड में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था, जबकि 2024 में भारत ने 63 रन से जीत दर्ज कर हिसाब बराबर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *