संभल की शाही जामा मस्जिद और श्रीहरिहर मंदिर विवाद, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

7.2kViews
1796 Shares

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के लिए चंदौसी कोर्ट द्वारा जारी सर्वे आदेश को चुनौती देने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करने वाला है।

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर प्रकाशित सूची के अनुसार, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ इस मामले की 20 अप्रैल को सुनवाई करेगी।

मस्जिद समिति ने दायर की याचिका

यह याचिका मस्जिद समिति द्वारा दायर की गई है, जो शाही जामा मस्जिद के संबंध में चल रहे विवाद में दिए गए सर्वेक्षण प्रक्रिया आदेश का विरोध कर रही है। हिंदू संगठनों का यह दावा है कि यह मस्जिद एक पूर्ववर्ती मंदिर के ऊपर बनाई गई थी। मुगल काल के दौरान उसे ध्वस्त किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट दे चुका है ये निर्देश

इससे पहले शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा सर्वेक्षण की कार्यवाही पर रोक लगाने से इन्कार करने को चुनौती देने वाली एक विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई करते हुए हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों को विवादित स्थल पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *