सहारनपुर के पांच रेफरियों ने किया कमाल, ‘चीनी कुश्ती’ के लिए पास की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

खेल जगत में सहारनपुर की अलग पहचान है। अब रेफरियों ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। 20 से 22 फरवरी 2026 तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुई शुआई जिआओ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शहर के पांच लोगों ने रेफरी की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

यह पहली बार है जब सहारनपुर से एक साथ पांच रेफरी ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनमें सुषमा सिंह, पुनीत वर्मा, पीयूष मित्तल, हर्षित बिंदल व श्रुति गोयल शामिल हैं। राष्ट्रीय शुआई जिआओ खेल संघ के अध्यक्ष डा. विष्णु सहाय ने सफल रेफरियों को प्रमाण-पत्र और नेशनल रेफरी बैज प्रदान किए।

उन्होंने बताया कि इससे पहले प्रदीप त्यागी ने चीन के बाडिंग सिटी में आयोजित वर्ल्ड शुआई जिआओ गेम्स में अंतरराष्ट्रीय रेफरी की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया था। उनकी उपलब्धि से प्रेरित होकर स्थानीय खिलाड़ियों और रेफरियों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का उत्साह दिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *