पूर्व सांसद एसटी हसन के समधी के यहां आयकर जांच का दूसरा दिन, वित्तीय लेनदेन और खाते जांचने में जुटी टीम

2.8kViews
1026 Shares

गंज कोतवाली क्षेत्र की तीन बड़ी प्लाईवुड फैक्ट्रियों पर दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम की जांच दो दिन बाद भी पूरी नहीं हो सकी। अधिकारियों की टीमों का सर्वे शनिवार को भी जारी है। टीमें अभी तक फैक्ट्रियों में मौजूद है। लकड़ी के बड़े कारोबारी नईम उर्फ बब्लू और उनके पार्टनर मुनन खां की एनजी प्लाईवुड एंड विनियर, एमआइ इंडस्ट्रीज और एमएन इंडस्ट्रीज के नाम से बगी गांव में फैक्ट्रियां हैं।

रामपुर प्लाईवुड फैक्ट्रियों पर आयकर विभाग की जांच दूसरे दिन भी जारी

एमएन और एमआई इंडस्ट्रीज एक ही परिसर में हैं। गुरुवार सुबह आठ बजे दिल्ली से आए आयकर के अधिकारियों की टीमों ने फैक्ट्रियों पर पहुंचकर सर्वे शुरू किया था। टीमों के साथ सीआरपीएफ के जवान भी हैं। टीमों ने तीनों फैक्ट्रियों को अपने नियंत्रण में ले रखा है। किसी को अंदर आने दिया जा रहा है।

टीम कर रही है जांच, पूर्व सांसद एसअी हसन के हैं समधी

फैक्ट्री गेट पर सीआरपीएफ जवान तैनात हैं। टीम लकड़ी कारोबारियों के वित्तीय लेनदेन, कंप्यूटर, खातों आदि दस्तावेज की जांच कर रही हैं। लकड़ी कारोबारी बब्लू मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन के समधी भी हैं। पूर्व सांसद की बेटी की शादी बब्लू के बेटे से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *