चाईबासा में मासूम से कुकर्म में विफल रहने पर पत्थर से कूचकर हत्या, आरोपी देवेंद्र बोदरा गिरफ्तार

1334 Shares

 चार साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का प्रयास विफल रहने पर पत्थर से कुच कुछ कर हत्या कर करने के आरोप में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने कहा कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खूटपानी के बालेमा हेम्ब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध उनके चार वर्षीय बालक निर्मल हेम्ब्रम को अपहरण करने से संबंधित आवेदन मुफ्फसिल थाना में प्राप्त हुआ।

विशेष छापामारी दल का गठन

कांड के संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चाईबासा के द्वारा एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी पहलू एवं गुप्त सूचना के आधार पर कांड में सलिप्त अपराधकर्मी चक्रधरपुर थाना के ग्राम- इचीडा टोला- उलीडीह निवासी देवेन्द्र बोदरा  चाईबासा को गुम सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया तथा उसके निशानदेही के आधार पर कांड में लापता चार वर्षीय बालक निर्मल हेम्ब्रम का शव चुईगुटू पहाड़ थाना- मुफ्फसिल चाईबासा से बरामद किया गया। साथ ही कांड में प्रयुक्त पत्थर को भी घटनास्थल से बरामद कर जब्त किया गया।

बालक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का प्रयास

एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त देवेन्द्र बोदरा ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में उक्त बालक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का प्रयास करने तथा बालक द्वारा विरोध करने पर पत्थर से मारकर हत्या करने की बात स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *