जम्मू हत्या मामले में मृतका रफिया का मरने से पहले दिया गया बयान आया सामने, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

2.1kViews
1802 Shares

गंग्याल पार्क में चाकू से हमला कर हत्या किए जाने के मामले में मृतका रफिया बानो का मरने से पहले दिया गया बयान अब सामने आया है। रफिया बानो के पति आरिफ जमाल ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी का बयान मोबाइल फोन पर रिकार्ड किया था, जो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो में मौत और जिंदगी के बीच झूल रही रफिया बानो आरोपित अमरजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहती सुनाई दे रही है कि उसने उसके सामने हाथ जोड़कर जान की भीख मांगी थी। रफिया ने कहा कि उसने अमरजीत से कहा था कि वह उसके साथ शादी करने को तैयार है, लेकिन उसे और उसके बच्चे को नुकसान न पहुंचाए।c

रफिया बानो के अनुसार, आरोपित ने उसे धमकी दी कि वह उसके बच्चे को भी नहीं छोड़ेगा और पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। उसने यह भी कहा कि उसने अमरजीत से उसके पैसे जल्द लौटाने की बात कही थी, लेकिन आरोपी पर खून सवार था और वह लगातार चाकू से वार करता रहा।

इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और इसे जांच का महत्वपूर्ण सबूत माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *