पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ सहित अन्य अर्धसैनिक बल के महानिदेशक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।
जहां विधानसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाने के साथ निष्पक्ष मतदान कराने के लिए अलग-अलग पारा मिलिट्री फोर्स की कुल 480 कंपनी को यहां तैनात करने का निर्णय लिया गया है।
इनमें सीआईएसएफ की 37 कंपनी है, जबकि बीएसएफ की 160, आईटीबीपी की 47, एसएसबी की 46 तथा सीआरपीएफ की 230 कंपनी शामिल है।
अर्धसैनिक के बल सदस्य व अधिकारियों को दो चरणों में 1 मार्च तथा 10 मार्च 2026 को उनके संबंधित इकाई से पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा।
विधानसभा चुनाव के दौरान सभी अर्धसैनिक बल के बीच समन्वय की जिम्मेवारी सीआरपीएफ के महानिरीक्षक वेस्ट बंगाल सेक्टर संजय यादव को सौंपी गई है।
इसके साथ ही वे बंगाल पुलिस के साथ सामंजस्य बनाकर विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करेंगे। बता दे की पश्चिम बंगाल में मार्च माह के अंत या अप्रैल माह के प्रारंभ में विधानसभा चुनाव होना है।
इससे पूर्व ही यहां सीआइएसएसएफ सहित अन्य अर्धसैनिक बल के सदस्य व अधिकारियों को एक मार्च 2026 से चुनाव संपन्न होने तक ड्यूटी पर लगा दिया गया है।
जहां झारखंड, बिहार, ओडिशा सहित अन्य राज्यों के पैरा मिलिट्री फोर्स की कंपनियां विधानसभा चुनाव में अपना सहयोग प्रदान करेगी।


