कानपुर के प्रमुख अस्पतालों में 18 मार्च को ओपीडी समय, देखें डॉक्टरों की ड्यूटी का शेड्यूल

कानपुर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी में इलाज और परामर्श के लिए पहुंचते हैं। मरीजों की सुविधा के लिए शहर के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों—एलएलआर अस्पताल, जीएसवीएसएस पीजीआई, उर्सुला अस्पताल, हृदय रोग संस्थान, मुरारी चेस्ट चिकित्सालय और कांशीराम चिकित्सालय में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है।

मेडिसिन, सर्जरी, बाल रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और अन्य कई विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच और उपचार करते हैं। अधिकांश अस्पतालों में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभागवार डॉक्टरों की सूची जारी की गई है, हालांकि अपरिहार्य परिस्थितियों में ओपीडी समय और डॉक्टरों की उपस्थिति में बदलाव संभव है।

अस्पताल विभाग डॉक्टर
एलएलआर अस्पताल मेडिसिन विभाग डा. सौरभ अग्रवाल, डा. बृजेश कुमार, डा. विशाल कुमार गुप्ता
मनोरोग विभाग डा. धनंजय चौधरी
नाक, कान और गला डा. अमृता श्रीवास्तव
त्वचा रोग डा. युगल राजपूत
बाल रोग डा. नेहा अग्रवाल, डा. आराधना गुप्ता
दंत रोग डा. शिशिर धर
सर्जरी स्पेशल ओपीडी डा. कुश पाठक
नेत्र रोग डा. पारुल सिंह
सर्जरी विभाग डा. गोविंद त्रिवेदी, डा. प्रेमशंकर, डा. सिद्धार्थ सिंह, डा. पवन कुमार
हड्डी रोग डा. चंदन कुमार, डा. पुनीत अग्रवाल
जीएसवीएसएस पीजीआई न्यूरोलॉजी डा. निखिल कुमार साहू, डा. अमित चंद्रा
न्यूरो सर्जरी डा. क्षितिज सिन्हा
गैस्ट्रो मेडिसिन डा. ध्रुव ठाकुर
यूरोलॉजी डा. प्रखर पटेल
नेफ्रोलॉजी डा. युवराज गुलाटी
पेन मेडिसिन डा. रिचा अग्रवाल
उर्सुला अस्पताल फिजिशियन डा. आरके कटियार, डा. गौतम जैन, डा. प्रीति मेहरा, डा. अशोक कुमार
चेस्ट फिजिशियन डा. अरविंद अवस्थी, डा. एसपी जौहरी
कार्डियोलॉजिस्ट डा. केसी भारद्वाज
सर्जन डा. बीके सिंह
ईएनटी डा. अपूर्व गुप्ता
नेत्र रोग डा. केपी सिंह
आर्थोपेडिक डा. अनुपम सचान
बाल रोग डा. जीएन द्विवेदी
त्वचा रोग डा. रत्नेश प्रभाकर
हृदय रोग संस्थान कार्डियोलॉजी मेडिसिन डा. उमेश्वर पांडेय, डा. अवधेश कुमार शर्मा, डा. कुमार हिमांशु
कार्डियक सर्जरी डा. संदीप गौतम (सुबह 8–2), डा. अनिल कुमार (2–6 बजे)
मुरारी चेस्ट चिकित्सालय चेस्ट रोग विशेषज्ञ डा. अवधेश कुमार
कांशीराम चिकित्सालय जनरल सर्जरी डा. वसंत लाल
नेत्र रोग डा. सोमनाथ डे, डा. स्वरूप मोहन
नाक, कान और गला डा. अतुल सचान
आर्थो विभाग डा. जेपी गुप्ता, डा. सुमित मिश्रा, डा. एसपी कटियार
बाल रोग डा. सतीश कुमार
त्वचा रोग डा. आशीष कटियार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *