रुद्रपुर में गाय के बछड़े के दोनों कान काटे, गौरक्षा दल कार्यकर्ता भड़के

3.0kViews
1873 Shares

महेशपुर में गाय के बछड़े के दोनों कान काट दिए गए। इसका पता चलते ही गौरक्षा दल कार्यकर्ता भड़क उठे। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उसका रेस्क्यू का गौशाला भेजा। साथ ही पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की।

काशीपुर रोड स्थित ग्राम महेशपुर में बुधवार सुबह एक गाय का बछड़ा लोगों को दिखाई दिया, जिसके दोनों कान कटे हुए थे। यह देख आसपास के लोगों का मौके पर जमावड़ा लग गया। इस पर किसी ने सूचना गौरक्षा दल के विराट आर्य को दी। सूचना पर विराट आर्य की अगुवाई में गौ-रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही गाय के बछड़े के दोनों कान कटे देख वह भड़क उठे।उनका आरोप था कि बेजुबान गौ-वंश का कान किसी जानवर ने नहीं बल्कि किसी व्यक्ति ने ही धारदार हथियार से काटा है। बछड़े के शरीर पर भी कट के निशान है। कहा कि शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की। बाद में गाय के बछड़े का रेस्क्यू कर उसका उपचार कराया। साथ ही गौ-शाला भेज दिया गया। इसका पता चलते ही पुलिस और खुफिया विभाग ने भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *