सिंगरौली। जिले के विंध्यनगर, वैढ़न और नवानगर क्षेत्रों में संचालित कुछ स्पा सेंटरों पर देह व्यापार के आरोप लगने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय सूत्रों और एक युवती की शिकायत के आधार पर दावा किया जा रहा है कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वैढ़न डिग्री कॉलेज के पीछे कथित रूप से लोकल नेटवर्क का संचालन किया जा रहा है। इस मामले में शाहबाज नामक व्यक्ति का नाम सामने आया है, जिस पर आरोप है कि वह इस कथित गिरोह का संचालक है। आरोप यह भी है कि उसने स्थानीय और कॉलेज की कुछ लड़कियों को बहला-फुसलाकर या दबाव बनाकर इस धंधे में शामिल किया।

युवती की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं?
मामले ने तब तूल पकड़ा जब स्पा सेंटर से जुड़ी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए खुलासा किया कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा है। युवती ने कथित तौर पर यह भी आरोप लगाया कि उसे जबरन इस कार्य में धकेला गया। इसके बावजूद अब तक पुलिस या प्रशासन की ओर से किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
कई स्पा सेंटरों के नाम चर्चा में
जिले में संचालित कुछ स्पा सेंटर खुशी स्पा, ब्लू मून स्पा, डायमंड स्पा, डिवाइन स्पा, एंजल स्पा और 02 स्पा के संचालन को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियां लंबे समय से चल रही हैं।
कथित मास्टरमाइंड के नाम भी चर्चा में
सूत्रों के अनुसार इस पूरे नेटवर्क में साहिल, सोनू, अब्दुल, वेद प्रकाश और मुन्नीलाल सहित कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि इनमें से कुछ लोग खुलेआम इस गतिविधि को संचालित करवा रहे हैं। वेद प्रकाश और मुन्नीलाल पर एक युवती को जबरन इस धंधे में शामिल करने का भी आरोप लगाया गया है।हालांकि, इन सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है और संबंधित व्यक्तियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल, पूरे मामले में प्रशासनिक जांच और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।


