चैंपियन और विधायक उमेश कुमार में फिर जुबानी, गरमाई राजनीति; पुलिस और खुफिया विभाग एक्टिव
खानपुर विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर से बयानबाजी को लेकर राजनीति माहौल गरमा गया है। खानपुर विधायक उमेश कुमार तथा पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थक लगातार इंंटरनेट मीडिया पर बयानबाजी कर रहे है। हाल ही में चैंपियन का एक शादी समारोह में वीडियो प्रसारित होने के बाद से चैंपियन लगातार खानपुर विधायक उमेश कुमार और कांग्रेसी नेताओं पर बयानों की बौछार कर रहे है।
खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक उमेश कुमार की अदावत सालों पुरानी है। विधानसभा चुनाव से पहले उमेश कुमार ने खानपुर में चुनाव की पिच तैयार की थी। इसके बाद से दोनों में अदावत शुरू हो गई थी। वर्ष 2022 में खानपुर विधायक उमेश कुमार के जीतने के बाद से दोनों के बीच काफी माहौल गरमा गया था।
इसके चलते ही वर्ष 2025 में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान चैंपियन और उमेश कुमार ने एक दूसरे पर इंटरनेट मीडिया पर बयानबाजी की थी। जिसके बाद उमेश कुमार ने लंढौरा स्थित राजमहल के दरवाजे के पास जाकर चुनौती दी थी। साथ ही वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था। इस चुनौती को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने इसे स्वीकार किया था। इंटरनेट मीडिया की लडाई जमीन पर आई थी।
26 जनवरी 2025 को खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने समर्थकों के साथ विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर जमकर फायरिंग की थी। दोनों तरफ से मुकदमे दर्ज हुए थे। चैंपियन को जेल भी जाना पड़ा था। इसके बाद मामला शांत हो गया था। इसके बाद एक बार फिर पूर्व विधायक चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार पर इंटरनेट मीडिया के जरिये निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
वह बार बार विधायक उमेश कुमार को उकसाने वाली बयानबाजी कर रहे है। इसके अलावा वह कांग्रेस के कई नेताओं काू भी निशाने पर ले रहे है। हाल ही में एक शादी समारोह में उनका एक वीडियाे प्रसारित होने के बाद से चैंपियन बयानों की आग उगल रहे है। कहीं एक बार फिर से टकराव की स्थिति न बने। इसे लेकर पुलिस और खुफिया विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।


