भागलपुर क्रिकेट लीग (BCL) नियमों की अनदेखी करते हुए आयोजित की गई थी, लेकिन अब क्रिकेट की शीर्ष संस्थाओं ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिना अनुमति खिलाड़ियों की नीलामी, अन्य राज्यों के खिलाड़ियों की भागीदारी और मैचों का लाइव टेलीकास्ट जैसे गंभीर उल्लंघनों के चलते बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने लीग के आयोजन पर तत्काल रोक लगा दी है। बीसीए ने इसमें शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने और आयोजकों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी दिए हैं।
बीसीए का यह कदम सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित लीग के खिलाफ शिकायत BCCI तक पहुंचने के बाद आया। बीसीए ने अपनी वेबसाइट पर आदेश जारी कर लीग को गैर-मान्यता प्राप्त घोषित कर दिया। इसका असर यह हुआ कि रविवार को प्रस्तावित मैच नहीं हो सका और स्टेडियम में सन्नाटा छा गया।

