कन्नौज के दो पूर्व ब्लाक प्रमुखको सजा, गैंग्सटर एक्ट में नवाब सिंह और उसके भाई को आठ साल की कैद
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जेल में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, उसके पूर्व ब्लाक प्रमुख भाई नीलू यादव और पीड़िता की बुआ को गैंग्सटर एक्ट में सजा हुई है। नवाब सिंह और नीलू यादव को आठ-आठ साल की कैद और पीड़िता की बुआ को गैंग्सटर कोर्ट ने छह साल कैद की सजा सुनाई है। तीनों पर 10-10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
मौजूदा समय नवाब सिंह बांदा जेल, नीलू यादव कौशांबी जेल और बुआ जिला जेल में बंद हैं। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि नवाब सिंह कुल 29, नीलू यादव पर 32 और पीड़िता की बुआ के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।
ज्ञात हो कि 11 अगस्त 2024 की रात सदर कोतवाली पुलिस ने नवाब सिंह को उसके चौधरी चंदन सिंह डिग्री कालेज से 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने नवाब सिंह पर दुष्कर्म, नीलू यादव को साक्ष्य मिटाने और पीड़िता को कालेज में उसकी बुआ को ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

