अवैध वेंडरों पर कार्रवाई को लेकर सपा, बसपा और कांग्रेस का हंगामा; अलीगढ़ नगर आयुक्त से तीखी बहस

1954 Shares

 अवैध रूप से तस्वीर महल चौराहे पर लगे वेंडरों पर हुई कार्रवाई को लेकर मंगलवार को सपा, कांग्रेस व बसपा के पदाधिकारियों ने निगम पहुंचकर नगर आयुक्त कक्ष में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने वेंडरों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, जब्त सामान लौटाने व रमजान तक तस्वीर महल क्षेत्र में दुकानें लगाने की अनुमति देने की मांग उठाई।

डेढ़ घंटा चली तीखी बहस

इस दौरान नगर आयुक्त कक्ष में करीब डेढ़ घंटे तक तीखी बहस हुई। नेताओं ने मुकदमे वापस कराने का दबाव बनाया, वहीं हंगामे के बीच सपाइयों में ही आपसी कहासुनी भी हो गई। मौके पर सपा के पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, पूर्व मेयर मोहम्मद फुरकान, सपा नेता अज्जू इश्हाक व बसपा नेता सलमान शाहिद, कांग्रेस नेता आगा यूनुस समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

नगर आयुक्त ने किया स्पष्ट

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई है। हमला व अवरोध करने वालों पर मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है। जल्द ही शहर में नए वेंडिंग जोन ओर बनाएं जाएंगे। सभी विक्रेताओं से अपील है कि निर्धारित वेंडिंग जोन में ही धकेल लगाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *