मेहसी में भीषण आग से लाखों का नुकसान, रिहायशी इलाके में जलीं कई दुकानें

1672 Shares

नगर पंचायत स्थित मेहसी स्टेट बैंक चौक के सामने रिहायशी इलाके में अवस्थित दुकानों में सोमवार के मध्य रात्रि अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक करीब आधा दर्जन से उपर दुकानों को अपने चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना पर मेहसी पुलिस के नेतृत्व मे पहुंची तीन अग्निशमन दस्ता की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। सबसे बड़ी बात तो यह है की स्थानीय लोग एवं प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी घटना को घटित होने से रोक लिया। नहीं तो घनी आबादी भी इसके चपेट में आ सकती थी।

आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। इस अगलगी मे दुकानों में रखे करीब 50 लाख रुपये कीमत के फर्नीचर, रेडीमेड कपड़े, जेनरल स्टोर की सामाग्री सहित खाद्यान्नों के जल कर खाक हो जाने का अनुमान लगाया गया है।

घटना की सूचना पर पहुंचे मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद 03 धर्मेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद 04 जीशान अली आदि ने घटना और नुकसान का जायजा लिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि पीड़ितों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *