शिमला अस्पताल परिसर में इंसान की टांग मुंह में लेकर घूमते दिखा कुत्ता, झकझोर रहे वायरल वीडियो का क्या है पूरा सच?

2.6kViews
1130 Shares

 हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में मंगलवार सुबह एक कुत्ता इंसान की टांग मुंह में लेकर घूमते दिखा। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (एआईएमएसएस) चमियाणा के परिसर में यह कुत्ता देखा गया। लोगों ने इसका वीडियो बनाया है, जो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद लोग दहशत में हैं। लोग कुत्ते को देखते ही भयभीत हो गए।

लापरवाही के इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने सफाई के सुपरवाइजर से जवाब तलब किया गया है। यह इंसानी टांग अस्पताल में की गई एम्प्यूटेशन यानी शरीर का अंग काटने के बाद मेडिकल वेस्ट में रखी गई थी। यह किसी हादसे के मामले में किया गया था।

अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही

बता दें कि अस्पताल के स्तर पर यह घोर लापरवाही है। काटी गई टांग को ठिकाने लगाने की व्यवस्था होती है। लेकिन यह बड़े स्तर पर लापरवाही को दर्शा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में जहां दहशत का माहौल है। वहीं, सच्चाई जानने वाले लोगों में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ गहरा आक्रोश है।

दरवाजा नहीं था ठीक से बंद

बताया जा रहा है कि जहां अंग को रखा गया था, उसका दरवाजा ठीक से बंद नहीं किया गया था। इस कमरे की जिम्मेदारी किस कर्मचारी के पास थी व किसने इसे ठिकाने लगाना था, इस सबकी अस्पताल प्रबंधन जांच कर रहा है। जांच के बाद ही लापरवाह स्टाफ के नाम सामने आ पाएंगे। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने से अस्पताल प्रशासन की भी बदनामी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *