सिद्धार्थनगर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एक साल से फरार था 25 हजार का इनामी बदमाश

2.3kViews
1882 Shares

दुष्कर्म के एक मामले में एक वर्ष से फरार चल एक आरोपित को शुक्रवार को मोहाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह एक वर्ष से फरार चल रहा था।

पुलिस ने उसे शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवा बाजार के पास से पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया।

मोहाना थाना पुलिस के अनुसार दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के एक मामले में मोहम्मद ताज पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मधुबनी टोला जनकनगर, थाना मोहाना एक वर्ष से फरार चल रहा था।

उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपित खुनुवा के पास मौजूद है। पुलिस ने इस पर घेराबंदी कर आरोपित को खुनुवा बाजार के पास से दबोच लिया।

आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सर्वेश यादव, उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता, हेड कांस्टेबल आत्मानंद नायक और कांस्टेबल विजय कुमार शामिल रहे।

सीओ सदर ने बताया कि आरोपित से पूछताछ के बाद अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *