जिलेबिया पहाड़ की हसीन वादियों के बीच ‘खूनी’ मोड़, विभाग की लापरवाही से दांव पर श्रद्धालुओं की जान

1792 Shares

देवघर-अजगैवीनाथ धाम मुख्यमार्ग स्थित जिलेबिया मोड़ लोकप्रिय और चर्चित जगह है। यह जंगल की हसीन वादियों के बीच पहाड़ की गोद में बसा हुआ है। श्रावणी मेले में तो जिलेबिया पहाड़ और जंगल की रौनक ही बदल जाती है। सालों भर मुख्यमार्ग से श्रद्धालुओं से भरी वाहनों का आवागमन जारी रहता है।

जिलेबिया पहाड़ पर मुख्यमार्ग में करीब आधा दर्जन खतरनाक टर्निंग है। यह सड़क जिलेबी जैसी कई जगहों पर घुमी होती है। जहां वाहन दुर्घटना आम बात है। पहाड़ की चोटी पर स्थित खतरनाक टर्निंग अक्सर खून की होली खेलती रहती है। होने वाली दुर्घटनाओं में कई जानें भी जा चुकी है।

सड़क सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं

दुर्घटनाओं का दौर जारी रहने के बाद भी पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जाता है। पहाड़ पर खतरनाक मोड़ पर खतरे का बोर्ड भी नजर नहीं आता है। वाहन धीरे चलाने की सलाह वाला भी कोई बोर्ड पहाड़ पर नहीं है। जिस कारण रात के अंधेरे या फिर कोहरे के समय जानलेवा दुर्घटना घटती रहती है।

पहाड़ की चोटी पर स्थित खतरनाक टर्निंग सुनसान जगह स्थित है। जिसका ढलान वाला मोड़ सबसे अधिक खतरनाक है। इसी जगह अनियंत्रित होने वाली वाहनें कई पलटी मारती है। घायलों के चीख-पुकार होने के बाद जिलेबिया मोड़ और लेटवा गांव के ग्रामीण मदद के लिए दौड़ते हैं।

जिलेबिया मोड़ थाना खुला

जिलेबिया मोड़ थाना खुल गया है। इस कारण पुलिस की सक्रियता अब बढ़ी रहती है। लेकिन बोर्ड नहीं रहना सभी को खलती है। थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर ने बताया कि जिलेबिया मोड़ के मुख्यमार्ग पर पुलिस की हमेशा सक्रियता रहती है। इस कारण दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *