हरियाणा में फिल्मी स्टाइल में चोरी, फॉर्च्यूनर आकर दूसरी फॉर्च्यूनर चूरा ले गए चोर; CCTV फुटेज वायरल

2.0kViews
1350 Shares

 सेक्टर 9-11 में रहने वाले व्यापारी निशांत गेरा की कोठी के सामने खड़ी फार्च्यूनर गाड़ी शनिवार रात को चोरी हो गई। गाड़ी चोरी करने वाले चोर भी फार्च्यूनर में सवार होकर आए थे। चोरों ने दो मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सुबह आठ बजे चोरी की वारदात का पता चला। इस बारे में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर 9-11 में रहने वाले निशांत गेरा ने बताया कि तोशाम मार्ग पर उनकी फैक्ट्री है। शनिवार रात करीब आठ बजे घर के बाहर फार्च्यूनर गाड़ी खड़ी की थी। सुबह आठ बजे उठकर घर के बाहर आया तो गाड़ी गायब थी। जहां पर गाड़ी खड़ी थी वहां पर कांच के शीशे टूटे पड़े थे। इस बारे में पुलिस को मामले से अवगत करवाया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

12 बजकर 40 मिनट पर चार संदिग्ध युवक आए

निशांत के पड़ोस में रहने वाले सचिन जैन ने बताया कि गाड़ी चोरी की वारदात का पता चलने के बाद घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर चार युवक घर के बाहर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उसके बाद दो बजकर नौ मिनट पर फार्च्यूनर गाड़ी घर के सामने आकर रूकती है फिर वह चालक गाड़ी को बैक लेकर जाता है और निशांत के घर सामने खड़ी फार्च्यूनर गाड़ी के साथ लगाकर खड़ी कर देता है। उसके बाद चालक के साथ वाली सीट पर बैठा चोर गाड़ी का चालक की तरफ का शीशा तोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *