एक गुमनाम मैसेज और दांव पर लगा प्यार-करियर…, कोंकणा सेन की साइको थ्रिलर का दमदार ट्रेलर जारी

1493 Shares

कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma) और प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta) की साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘अक्यूज्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।

हाल ही में ‘अक्यूज्ड’ मूवी की अनाउंसमेंट हुई और तभी से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा था। अब 1 मिनट 56 सेकंड के ट्रेलर में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा की उथल-पुथल भरी जिंदगी की एक झलक दिखाई गई है जो एक गुमनाम मैसेज से बर्बाद होने की कगार पर आ जाती है।

एक आरोप से कोंकणा की जिंदगी में आया तूफान

दरअसल, ‘अक्यूज्ड’ में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा लेस्बियन होते हैं और दोनों ने शादी भी कर ली। दोनों का प्लान होता है कि वे एक बेबी को अडॉप्ट करें जिसकी प्रक्रिया भी शुरू हो जाती है लेकिन तभी कोंकणा के खिलाफ एक गुमनाम मैसेज हर जगह फैल जाता है जो उसकी जिंदगी तहस-नहस कर देता है।कोंकणा सेन शर्मा पर सेक्सुअल प्रिडेटर होने का आरोप लगता है। इसके बाद उसे सख्त स्क्रूटनी से गुजरना पड़ता है। प्रतिभा के साथ उसकी खुशहाल जिंदगी में ग्रहण लग जाता है। कोंकणा की शादी, करियर सब कुछ दांव पर लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *