सोशल मीडिया पर हो रही Elvish Yadav के शो Engaged Season 2 की छीछालेदर, फैंस बोले- ‘कैसा अश्लील शो है…’

2.2kViews
1639 Shares

एल्विश यादव और जिया शंकर ‘एंगेज्ड सीजन 2’ के होस्ट हैं। शो वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी,2026 को शुरू हुआ। पहले सात एपिसोड रिलीज हो चुके हैं और फिलहाल जियो हॉटस्टार पर आप इसे स्ट्रीम कर सकते हैं। नए सीजन में कई सारे बोल्ड टास्क फैंस को दिए गए जिनमें लैप डांस चैलेंज, आइस क्यूब चैलेंज और मड टास्क शामिल हैं।

शो में दिए जा रहे बेहूदा टास्क

शुरुआती टास्क में से एक में फीमेल कंटेस्टेंट को घर में मौजूद उस कंटेस्टेंट पर मिट्टी फेंकने के लिए कहा जो फेक है। इसके बाद पुरुष कंटेस्टेंट्स से कहा गया कि वो उनके शरीर से मिट्टी साफ करें। फैंस इस तरह के अजीब टास्क देखकर ट्विटर पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया, “एंगेज्ड सीजन 2 में ये किस तरह का टास्क है?”

वायरल हो रहा लैप डांस का वीडियो

इसके बाद एक दूसरा टास्क था लैप डांस चैलेंज। होस्ट जिया ने एक फीमेल कंटेस्टेंट,दीपांकना दास से बिस्वजीत घोष को लैप डांस देने के लिए कहा। दीपांकना के लैप डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस तरह की कंटेंट देना बेहद गलत है। एंगेज्ड सीजन 2 को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक दर्शक ने ट्वीट किया, “ये कैसा ठरकी शो चल रहा है?” दूसरे ने लिखा, “कोठे के लिए जीबी रोड जाने की जरूरत नहीं, आजकल हमारे पास डिजिटल कोठे हैं। इनके घर वाले कुछ नहीं बोलते क्या?”

फैंस ने सोशल मीडिया पर की आलोचना

एक अन्य टास्क में, मेल कंटेस्टेंट को अपने मुंह में बर्फ रखनी थी और फिर उसे एक महिला कंटेस्टेंट के शरीर पर फिराना था। इस भी कई यूजर्स ने रिएक्ट किया और इसे भद्दा बताया। एक यूजर ने कमेंट किया, “Ewwww।” एक अलग चैलेंज में, एक प्रतियोगी को केले के बारे में समझाते हुए देखा गया, “तेरे पास भी है और खाते भी हैं।” इसके जवाब में, एक यूजर ने ट्वीट किया, “एंगेज्ड और उसके टास्क। हिमांशी, प्लीज थोड़ा संकोच करो भाई।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *