पानी का लेवल कम कराया, गोताखोरों को लगाया; यमुनानगर नहर में डूबे दो सगे भाइयों का नहीं लगा पता

2.4kViews
1710 Shares

 यमुनानगर के बूड़िया में नहर में पूजा सामग्री विसर्जित करते समय डूबे दो सगे भाइयों, उदय और आर्यन का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पिता की शराब छुड़ाने के लिए पूजन के बाद वे नहर पर गए थे।

एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही है और नहर का पानी भी कम कराया गया है। उनकी बाइक और चप्पल नहर किनारे मिली थी, जिससे डूबने की आशंका है। इसी आधार पर पुलिस गोताखोरों से सर्चिंग करा रही है।

बता दें, गांव भगवानगढ़ निवासी 24 वर्षीय उदय व 19 वर्षीय आर्यन 17 फरवरी की शाम को घर से बाइक पर बूड़िया स्थित पश्चिमी यमुना नहर पर पूजन सामग्री प्रवाहित करने गए, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की। इस दौरान नहर किनारे उनकी बाइक व चप्पल मिली, जिसके बाद से ही उनके नहर में डूबने की आशंका जताई गई।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्चिंग की। अभी तक कुछ पता नहीं लगा है। बूड़िया थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि दोनों भाई नहर में डूबे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *