उद्योग उपायुक्त के भाई की घर में घुसकर हत्या, आंगन में मिली लाश; तीन साल पहले पिता का हुआ था कत्ल

2.9kViews
1181 Shares

घर के अंदर शनिवार की सुबह युवक का पेट फाड़ दिया गया। आंगन में वह पड़ा मिला, उसकी आंतें बाहर आ गईं थीं। मरणासन्न हालत में युवक ने गांव के कुछ लोगों के हमला करने की बात कही। गंभीर हालत में स्वजन अस्पताल लेकर गए, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। युवक के भाई मथुरा में उपायुक्त उद्योग हैं। तीन वर्ष पहले उनके पिता की भी हत्या कर दी गई थी।

पाली क्षेत्र के मुड़रामऊ निवासी रामेंद्र कुमार, मथुरा में उपायुक्त उद्योग हैं। गांव उनकी बुजुर्ग मां गोमती पर छोटा भाई विजय प्रकाश रहता था। कुछ दिनों से विजय प्रकाश कुछ परेशान सा रहता था। शनिवार की सुबह करीब छह बजे मां किसी काम से गईं थीं। विजय प्रकाश घर पर ही था। वह लौटकर आईं तो देखा कि विजय प्रकाश लहूलुहान हालत में आंगन में पड़ा था।

उसका पेट फटा था और आंतें बाहर पड़ी थीं। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। विजय प्रकाश ने बताया कि उसके नामाराशी और इंद्रपाल ने उसके ऊपर हमला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय प्रकाश को उपचार के लिए लखनऊ भेजकर मां की तहरीर पर महावीर और समर पाल के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली।

वहीं, उपचार के दौरान विजय प्रकाश की मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत हो गई। फारेसिंक टीम के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एएसपी एमपी सिंह ने बताया कि दो लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की एफआइआर दर्ज थी। विजय प्रकाश की मौत हो जाने पर उसे हत्या में तरमीम कर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं सूचना मिलने पर विजय प्रकाश के भाई और स्वजन भी पहुंच गए।

उन लोगों ने बताया कि विजय प्रकाश के पिता दयाराम की तीन वर्ष पहले हत्या कर दी गई थी, जिसमें महावीर, रघुवीर, संदीप, मनोज, रजनीश के विरुद्ध एफआइआर दर्ज हुई थी और वह लोग जेल गए थे। अब जमानत पर चल रहे हैैं। पुुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सभी बिंदुओं की जांच हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *