कांधला मार्ग स्थित सब्जी मंडी में आलू गोदाम में भीषण आग, व्यापारी को भारी नुकसान

2.9kViews
1192 Shares

कस्बे के बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आलू गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में गोदाम में रखा कई क्विंटल आलू, महंगे उपकरण और अन्य जरूरी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया, जिससे व्यापारी को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, सब्जी मंडी के पास स्थित आरपी ट्रेडर्स के गोदाम में यह आग लगी। गोदाम मालिक रविपाल थोक स्तर पर आलू और प्याज का कारोबार करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग लगते ही उसने तेजी से पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय गोदाम में आलू की बड़ी मात्रा भंडारित थी, जिसके चलते नुकसान और अधिक बढ़ गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, हालांकि तब तक अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *