21 साल पुराना गाना फिल्म से ज्यादा हुआ था पॉपुलर, YouTube पर मिले 721 मिलियन व्यूज

2.2kViews
1600 Shares

 2005 का साल हिंदी सिनेमा की कई शानदार फिल्मों के लिए प्रचलित हुआ। इस दौरान कई ऐसे गाने भी आए, जिन्होंने शादी, पार्टियों में जमकर धूम मचाई। इनमें एक गाना ऐसा भी रहा, जो अपनी फिल्म से अधिक सफल रहा।

इस आधार पर आज हम आपको 21 साल पुराने एक ऐसे ही सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फिल्म से बड़ा हिट रहा था। आज भी इस गीत को सुनने के बाद डीजे पर अपने आप पांव थिरकने लगते हैं। आइए जानते हैं कि यहां किस गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

21 साल पुराना गाना आज भी हिट

जिस गीत के बारे में इस लेख में चर्चा की जा रही है, वह एक आइटम डांस नंबर था। इसमें फिल्म की लीड एक्ट्रेस नहीं बल्कि गेस्ट अपीयरेंस में मौजूद एक मशहूर अदाकारा ने अपने किलर डांस मूव्स से तहलका मचाया था। आज दो दशक से ज्यादा समय बाद भी ये सॉन्ग हर किसी की फेवरेट माना जाता है। इस गाने में हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय बाप-बेटे की जोड़ी की जुगलबंदी देखने को मिली थी।

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात फिल्म बंटी और बबली के आईकॉनिक सॉन्ग कजरा रे… (Kajra Re) के बारे में की जा रही है। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai, अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की तिकड़ी पर फिल्माया गया ये गीत हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन डांसिंग सॉन्ग्स में गिना जाता है।

इस गीत को अलिशा चिनॉय, शंकर महादेवन और जावेद अली जैसे गायकों ने अपनी मधुर आवाज दी, जबकि गुलजार साहब की कलम से इसके बोल निकले थे। बाकी का काम ऐश्वर्या राय के ठुमकों ने कर दिया। मालूम हो कि कजरा रे सॉन्ग रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की बंटी और बबली फिल्म से कई अधिक लोकप्रिय हुआ।

यूट्यूब पर मिले 721 मिलियन व्यूज

फिल्म बंटी और बबली का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले हुआ था। ऐसे में यशराज फिल्म्स के यूट्यूब (YouTube) चैनल पर कजरा रे गाने को अपलोड किया गया है। लिरिक्स और फुल वीडियो वर्जन को मिलाकर यूट्यूब पर ऐश्वर्या राय के इस गीत पर कुल 721 मिलियन व्यूज मौजूद हैं, जो इस गीत का लोकप्रियता की गवाही देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *