भारत से हार के बाद आगबबूला हुए PCB अध्यक्ष Mohsin Naqvi, टीम को दिया ये कड़ा संदेशc

2.7kViews
1759 Shares

 टी20 विश्व कप 2026 में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से मात देकर इस फॉर्मेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

इस एकतरफा मुकाबले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोसिन नकवी का गुस्सा खुलकर सामने आया और उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी जताई।

भारत से हार के बाद Mohsin Naqvi का फूटा गुस्सा

दरअसल, भारत-पाक मुकाबले से पहले ही इस मैच का माहौल काफी गर्म था। भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तान की ओर से बहिष्कार की चर्चा ने सुर्खियां बटोरी थीं, जिससे मुकाबले का दबाव और बढ़ गया था। लेकिन मैदान पर जो हुआ, उसने इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत के रोमांच पर सवाल खड़े कर दिए।

सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय बल्लेबाजों ने दबदबा बनाया और गेंदबाजों ने भी पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नकवी मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थे, लेकिन जैसे ही हार तय दिखने लगी, वह बीच में ही निकल गए।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि उन्होंने टीम मैनेजर नावेद अकरम चीमा के माध्यम से खिलाड़ियों तक अपनी नाराजगी पहुंचाई। उनका संदेश साफ था कि  अहम मुकाबलों में ऐसा प्रदर्शन न तो समझ में आता है और न ही स्वीकार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *