पाकिस्तान में बड़ा आतंकवादी हमला, विस्फोटक से लदा वाहन चेकपोस्ट से टकराया; 11 पुलिसकर्मियों की मौत

2.5kViews
1586 Shares

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को बताया कि उत्तर-पश्चिमी इलाके बाजौर में हुए एक आतंकवादी हमले में ग्यारह सुरक्षा बल के जवान की मौत हो गई। सेना ने बताया कि इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

खैबर पख्तूनख्वा के बजौर जिले में आतंकवादियों ने एक संयुक्त सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया। हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी को चौकी की दीवार से टकरा दिया, जिससे इमारत ढह गई और 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पास के नागरिक घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा, जिसके कारण एक मासूम बच्ची की जान चली गई और महिलाओं एवं बच्चों समेत 7 अन्य लोग घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *