राजस्थान में ज़मीन के मुआवज़े की मांग को लेकर बाड़मेर जा रहे किसानों को पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद किसानों का आंदोलन उग्र हो गया। जब किसान और महिलाएं आगे बढ़ने लगीं, तो महिला पुलिस अफ़सरों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। महिलाएं भी अड़ गईं और धक्का-मुक्की करने लगीं। इसके बाद उन्होंने महिला पुलिस अफ़सर को धक्का दिया और आगे बढ़ गईं।
पुलिस से भिड़ी महिला किसान
मामला बाड़मेर के बायतु का है। गुस्साए किसान टोल बूथ पर बैठ गए। बाड़मेर एसडीएम यशार्थ शेखर और डीएसपी रमेश कुमार शर्मा समेत एडमिनिस्ट्रेटिव अफ़सर समझाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में महिलाओं की लेडी पुलिस अफ़सरों से झड़प भी हुई। इसके बाद जब पुलिस ने महिला को रोका, तो किसान वहीं धरने पर बैठ गए।
किसानों का प्लान
किसानों के ट्रैक्टर नेशनल हाईवे 25 की सड़क किनारे खड़े हैं। टोल पर बैठे बायतु के किसानों ने कहा कि जब तक हमारी मुआवज़े की मांग पूरी नहीं हो जाती, हम यहीं बैठे रहेंगे। फिलहाल किसान नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठे हैं और एकसमान मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं।


