बहादुरगढ़ पंचायत उपचुनाव: नामांकन जांच पूरी, निर्विरोध चुने गए तीन पंच; कुछ वार्ड खाली

5.3kViews
1704 Shares

 पंचायतों के उपचुनाव की प्रक्रिया के बीच सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें सभी सही पाए गए। अब मंगलवार को वापसी का दिन है।

पंचायत समिति के एक वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए तीन नामांकन दाखिल हो रखे हैं। ऐसे में इस वार्ड में चुनाव होना तय है। जबकि मांडौठी गांव में पांच पंचायत वार्डों में से एक में भी कोई नामांकन नहीं आया है।

इससे पहले तीन गांवों में एक-एक वार्ड में एक-एक नामांकन दाखिल किए गए थे। तीनों में एक से ज्यादा उम्मीदवार नहीं और तीनों के नामांकन पत्र सही पाए गए। इसलिए इनका निर्विरोध चुनाव हो गया है।

वार्ड नं. 14 में होगा उपचुनाव

अब पंचायत समिति के वार्ड में चुनाव मतदान के जरिये ही होगा। क्योंकि तीन उम्मीदवार मैदान में उतर आए हैं। पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 में यह उप चुनाव होना है।

समिति सदस्य के निधन के बाद यहां पर उप चुनाव करवाया जा रहा है। वहीं मांडौठी में पांच वार्ड अब भी खाली रह गए हैं। यहां के वार्ड नंबर 3, 9, 11, 18 और 19 में कोई भी नामांकन नहीं आया।

जबकि लोहारहेड़ी में वार्ड नंबर 3, मेहंदीपुर में वार्ड नंबर 6 और डाबौदा खुर्द में वार्ड नंबर 1 में उपचुनाव निर्विरोध हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *