जेल से छूटने के बाद हार्वर्ड के नामी क्लब का चीफ गेस्ट बना रहा जेफरी एपस्टीन, सजाता था लड़कियों से भरी टेबल
यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के काले कारनामों की परतें अब हार्वर्ड विश्वविद्यालय के सबसे पुराने और विशिष्ट संगठनों में से एक, ‘हेस्टी पुडिंग इंस्टीट्यूट’ तक पहुंच गई हैं। दरअसल, अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी हालिया दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि 2008 में सजा पाने के बावजूद, एपस्टीन 2013 से अपनी मृत्यु तक इस संस्थान का एक प्रमुख दानदाता और “स्फिंक्स का संरक्षक” बना रहा।
दरअसल, जेफरी एपस्टीन हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा स्थापित एक समहू हेस्टी पुडिंग इंस्टीट्यूट ऑफ में प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में मौजूद था। एपस्टीन न केवल इस प्रतिष्ठित क्लब का हिस्सा था, बल्कि वह अपनी आरक्षित मेजों को “लड़कियों” से भरने के लिए अपने रसूख और धन का इस्तेमाल करता था।
हेस्टी पुडिंग इंस्टीट्यूट ऑफ को कम से कम 50,000 डॉलर का वार्षिक दान देने के कारण, जेफरी कम से कम 2013 से 2019 तक न्यूयॉर्क में ऑर्डर ऑफ द गोल्डन स्फिंक्स समारोहों में “स्फिंक्स के संरक्षक” के रूप में सम्मानित किया गया ।
ईमेल रिकॉर्ड के अनुसार, एपस्टीन के सहायक ने 2015 ने मैसेज में लिखा, “हेलो लड़कियों! जेफरी चाहते हैं कि आप सभी 13 अप्रैल को प्लाजा होटल में आयोजित होने वाले हेस्टी पुडिंग गाला में शामिल हों, मुझे बताएं कि क्या आप आ सकती हैं और हम 10 लोगों की सूची में और किसे आमंत्रित कर सकते हैं ”। एपस्टीन के सहायक ने यह मैसेज उन लोगों को लिखा जिनकी पहचान गुप्त रखी गई थी।


