बलिया में मक्का के पौधे उखाड़ने के विवाद में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, ह‍िरासत में ल‍िए गए आरोपि‍त

जनपद के रेवती नगर पंचायत क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रेवती कस्बा के वार्ड नंबर नौ निवासी 65 वर्षीय श्रीराम पांडेय के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर 3 स्थित अपने डेरे पर अकेले रहते थे।

पर‍ि‍जनों ने बताया क‍ि शुक्रवार सुबह डेरे से करीब 30 मीटर दूर वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। भतीजे योगेश पांडेय ने बताया कि उनके बड़े पापा श्रीराम पांडेय ने परसों रात नशे की हालत में भृगुनाथ सिंह की बटाई के खेत से कुछ मक्का उखाड़ दिया था। आरोप है कि भृगुनाथ सिंह अगले दिन सुबह उनके घर आए और उनकी माताजी से कहा कि वे श्रीराम पांडेय को आज नहीं छोड़ेंगे।

आरोप है कि इसी बात को लेकर भृगुनाथ सिंह और उनके पुत्रों ने श्रीराम पांडेय पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ-पैर टूट गए। शुक्रवार सुबह एक यजमान ने योगेश के घर आकर बताया कि उनके चाचा वहां तड़प रहे हैं। इसके बाद उनके छोटे चाचा और एक मित्र चंदन पांडेय मौके पर पहुंचे। वे श्रीराम पांडेय को खटिया पर लादकर घर लाए।

योगेश ने 112 पर फोन किया, लेकिन खेत में घर होने के कारण गाड़ी आने में असुविधा हुई। जब चाचा को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी सुबह करीब 7:30 बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि श्रीराम घर में अकेले  पर रहते थे, इनका बेटा गुजरात में रहता है।

पट्टीदारों व रिश्तेदारों द्वारा बताया गया कि इनके ही गांव के भृगुनाथ सिंह व इनके बेटे मारकंडे सिंह व ओम प्रकाश सिंह से मक्का तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर उसने धमकी दी थी। सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *