ग्राम सिंगटौली में रविवार की देर शाम पिता पुत्र घर में भैंस का दूध निकालने बाड़े में गए। इसके बाद पिता डेयरी पर दूध देने चला गया तो पुत्र ने कहा कि वह खेत पर जा रहा है।
कुछ देर बाद जब बिजली चली गई तो पिता ने सोचा खेत पर नलकूप बंद हो गया होगा इसलिए पुत्र को लिवा लाए। पिता खेत पर पहुंचा। वहां उसने देखा कि झोपड़ी में पुत्र फंदे पर लटका फड़फड़ा रहा है।
आनन फानन में पिता ने पुत्र को फंदे से नीचे उतारा और पानी पिलाने के बाद कंधे पर लादकर गांव पहुंचा जहां ईंटो स्वास्थ्य केंद्र से जालौन सीएचसी किशोरी को रेफर कर दिया वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे उसके घर में चीख पुकार मच गई।
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगटौली निवासी 15 वर्षीय नमन कुशवाहा कक्षा 11 का छात्र था। वह जेएमजेडी ईंटों के कालेज में पढ़ता था। शनिवार की शाम को नमन ने भैंस के बाड़े में जाकर पिता वृंदावन के साथ दूध निकाला।
दूध को देने के लिए वृंदावन डेयरी पर जाने लगा तो नमन ने कहा कि वह टार्च लेकर खेत पर जा रहा है नलकूप चलाना है। पिता जब दूध देकर घर आया तभी बिजली चली गई बिजली जाने के बाद जब नमन घर नहीं आया तो वृंदावन नमन को देखने खेत पर चला गया।
वहां उसने खेत पर बनी झोपड़ी में देखा तो नमन रस्सी के फंदे पर झोपड़ी की बल्ली में लटका फड़फड़ा रहा था। इस पर पिता ने तुरंत उसे नीचे उतारा पर और उसे पानी पिलाया।
खेत के आसपास कोई नहीं था। इस कारण उसने तुरंत पुत्र को कंधे पर लादा और गांव से ईंटों स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां से उसे सीएचसी जालौन रेफर कर दिया गया।


