‘बदतमीजी के खिलाफ हमेशा आवाज उठानी चाहिए’, थलापति विजय पर तमिलनाडु BJP चीफ के विवादित बयान को लेकर एक्टर तृषा का पलटवार

2.0kViews
1265 Shares

 तमिलनाडु में चुनावी माहौल गरमाने लगा है। इस बीच तमिलनाडु BJP चीफ नयनार नागेंद्रन के एक बयान से विवाद बढ़ गया है।

दरअसल नागेंद्रन ने एक्टर और पॉलिटिशियन विजय को लेकर एक बयान दिया जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस तृषा को भी घसीट दिया। इस बयान के बाद तृषा का रिएक्शन सामने आया है।

बयान में क्या है?

अपने एक बयान में विजय पर निशाना साधते हुए तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने कहा, ‘मुझे उन पर दया आती है। उन्हें अनुभव नहीं है। उन्हें पहले त्रिशा के घर से बाहर आना चाहिए। उनके परिवार के साथ अच्छे रिश्ते होने चाहिए।’ बता दें विजय और त्रिशा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।

तमिलनाडु बीजेपी चीफ के इस बयान के वायरल होने पर तृषा कृष्णन का भी पोस्ट सामने आया। उनका नाम बेवजह घसीटने पर उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘Disrespect should and always will be called out’ यानी, ‘अपमान को हमेशा उजागर किया जाएगा।’

पॉलिटिकल पार्टी से को रिश्ता नहीं

इस पूरे विवाद के बीच त्रिशा कृष्णन के वकील नित्येश नटराज की तरफ से जारी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गये पोस्ट में कहा गया, ‘मेरे क्लाइंट ने कभी उम्मीद नहीं की थी कि राज्य की पॉलिटिकल दुनिया में ऊंचे ओहदे पर बैठे किसी व्यक्ति द्वारा ऐसी गलत बात कही जाएगी।

मेरे क्लाइंट ने यह साफ कर दिया है कि वह किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ी नहीं हैं और न ही उनका ऐसा करने का कोई इरादा है। इसके अलावा, जैसा कि मेरे क्लाइंट ने पहले भी कहा है, उन्होंने पॉलिटिक्स के मामले में हमेशा न्यूट्रल स्टैंड लिया है।’

इस बयान में आगे कहा गया, ‘मेरी क्लाइंट सिर्फ अपने काम से पहचानी जाना चाहती हैं, किसी कहे जा रहे पॉलिटिकल तालमेल से नहीं। सबसे जरूरी बात, यह आम कहावत है कि पर्सनल जिंदगी को कभी भी पब्लिक कमेंट्री या बातचीत का विषय नहीं बनाना चाहिए,

और उम्मीद की जाती है कि ऊंचे पदों पर बैठे लोग पब्लिक बातचीत में जिम्मेदारी और शांति बनाए रखें। रिक्वेस्ट है कि मेरी क्लाइंट का नाम उन मामलों में न घसीटा जाए जिनका उनसे कोई लेना-देना नहीं है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *