अब शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटरों और हॉस्टल-पीजी के आसपास मनचलों की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर अभया ब्रिगेड ने इन इलाकों में रोज़ाना रोको-टोको अभियान शुरू किया है।
विशेष अभियान का केंद्र एसएम कॉलेज रोड, खंजरपुर-आदमपुर तिराहा है, जहां छात्र-छात्राओं की आवाजाही होती है। तिराहे से गुजरने वाले बाइक और कार सवारों से उनकी आवाजाही का कारण पूछा जाएगा। संदेहास्पद पाए जाने वालों का स्थानीय थानों और अभिभावकों से सत्यापन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
अभया ब्रिगेड न केवल युवाओं को रोककर स्थिति का पता लगाएगी, बल्कि छात्राओं को सुरक्षा संबंधी टिप्स भी देगी और उन्हें भयमुक्त कर सबल बनाएगी। वहीं, हॉस्टल, लॉज और पीजी संचालक अब स्थानीय थानों के संपर्क में रहेंगे और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत देंगे।
- भागलपुर एसएम काॅलेज रोड, खंजरपुर- आदमपुर जाने वाले पुलिस शिविर वाले तिराहे पर अब रोज चलाएगी खास अभियान
- तिराहे से आवाजाही करने वाले बाइक और कार सवार से पूछे जाएंगे उनके आवाजाही के कारण
- मनचलों की धरपकड़ के लिए रोज रोको-टोको अभियान चलाने की कवायद
- एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर अभया ब्रिगेड अब तिराहे पर रोज रोको-टोको अभियान चलाकर मनचलों को पकड़ेगी
- बाइक सवार उन लड़कों को रोककर आवाजाही का कारण जानेंगी
- उनका उनके स्थानीय थानों से सत्यापन कराएगी, गलत पाए जाने पर उनके अभिभावकों की थाने पर बुला उनके लिए पहले हिदायत फिर होगी कानूनी कार्रवाई
एसएम कॉलेज रोड, खंजरपुर-आदमपुर इलाके में यह अभियान विशेष रूप से बाइक और कार सवार मनचलों के बढ़ते मामलों के कारण शुरू किया गया है। शिकायतें मिली हैं कि कुछ लड़के नगर निगम चौराहे से गलियों तक पहुँचकर छात्राओं को परेशान करते हैं, जिसमें बुलेट बाइक और साइलेंसर का इस्तेमाल कर डराने-धमकाने की घटनाएँ शामिल हैं।


