कपिल सिब्बल को 2010 में मिला था एपस्टीन का वित्त पोषित पुरस्कार : भाजपा

2.4kViews
1963 Shares

भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्ब्ल ने 2010 में अमेरिका में एक कार्यक्रम में अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन द्वारा वित्त पोषित पुरस्कार प्राप्त किया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। इस बारे में पूछे जाने पर सिब्बल ने भाजपा के इस दावे को ”बकवास” बताकर खारिज कर दिया।

एक्स पर एक पोस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि 2010 में जेफरी एपस्टीन द्वारा कथित तौर पर वित्त पोषित एक पुरस्कार कपिल सिब्बल को मिला था। भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विदेश विभाग के प्रमुख सैम पित्रोदा भी ”उन्हीं समूहों” से जुड़े थे।

उन्होंने एक्स पर एक दस्तावेज पोस्ट किया, जिसमें कथित तौर पर सिब्ब्ल का नाम न्यूयार्क में आयोजित 2010 के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में पित्रोदा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ पुरस्कार विजेताओं की सूची में था।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि उसके कुछ समय बाद ही तत्कालीन कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान कई नीतिगत बदलाव देखने को मिले थे। उन्होंने कहा कि क्या यह महज संयोग था या एपस्टीन के प्रभाव ने कांग्रेस सरकार के फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश की। राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए। वह वर्तमान में समाजवादी पार्टी समर्थित राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *