मऊ में एक ही रात में तीन घरों में ताबड़तोड़ चोरी, घटना के बाद गांव में दहशत

1723 Shares

 थाना क्षेत्र के छपरा गांव में रविवार की रात ढाई बजे चोर तीन घरों का ताला तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये का आभूषण उठा ले गए। रात ढाई बजे उठी महिला ने घर और कमरे का टूटा ताला देखकर शोर मचाया और चोरों का पीछा भी किया। तब तक देर ही चुकी थी। पीड़ित परिवारों ने डायल 112 पर चोरी की सूचना दी। पुलिस मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।

रविवार की रात राकेश सिंह के घर में चोर पहले पहुंचे और घर में घुसकर बक्से व अलमारी का ताला तोड़ चोरों सोने का दो झालाा, चांदी की पायल, पायजानी व दस हजार नकदी पर हाथ साफ कर लिया। इस दौरान स्वजन को पता नहीं चल सका।

इसके बाद सटे आबिद अख्तर के मकान के पीछे कमरे की लोहे की ग्रिल तोड़ घर में घुस गए। यहां कोई सामान नहीं ले गए। वहीं से कुछ दूरी पर अरुण सिंह के छत के रास्ते मकान में घुस गए।

चोरों ने कमरा सहित अलमारी और बक्सा का ताला तोड़ उसमें रखा सीने का झाला, तीन अनूठी सहित चांदी का पायजानी व सेट आदि उठा ले गए।

रात में ढाई बजे राकेश सिंह के घर की महिला की नींद टूटी तो घर का दरवाजा टूटा देखकर आवाक रह गई। उसने घर वालों को बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *