कांवड़ियों को लेकर भारी वाहनों के यातायात में बदलाव, वाहनों के बदले रूट

2.9kViews
1384 Shares

महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा, इस मौके पर शिवभक्त कांवड़िया श्रृंगीरामपुर से कांवड़ में गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

ज्यादातर कांवड़िया मध्य प्रदेश के आसपास के जनपदों से आते हैं। शहर मेंं प्रवेश करने पर कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए भारी वाहनों को लेकर 13 फरवरी की सुबह आठ बजे से लेकर 15 फरवरी की रात तक यातायात में बदलाव किया गया है, जबकि शहर में आटो एवं ई रिक्शा के रूट में भी बदलाव किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन बसरेहर, फर्रुखाबाद अंडर ब्रिज (एनएच-2) होकर जाने के लिए थाना चौबिया क्षेत्र कर करी पुलिया से सैफई हवाई पट्टी होते हुए आईटीआई चौराहा (एनएच-2) इटावा होकर जाएंगे।

इकदिल से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले वाहन आइटीआइ चौराहा से सैफई हवाई पट्टी, कर्री पुलिया होते हुए जाएंगे। रोडवेज की फर्रुखाबाद जाने वाली बसें चौधरी पेट्रोल पम्प, एसएसपी चौराहा, आइटीआइ चौराहा से सैफई हवाई पट्टी, करी पुलिया होते हुए जाएंगी।

उदी मोड़ चौराहा से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले वाहन चकरनगर, बकेवर, भरथना होते हुए जाएंगे। लुहन्ना चौराहे से यमुना ब्रिज की ओर जाने वाले वाहन लुहन्ना चौराहा से सांई धर्मकांटा से सराय भूपत होते हुए जाएंगे।

चकरनगर से उदी मोड़ जाने वाले वाहन एनएच-2 से जाएंगे। आईटीआई चौराहा से आने वाले वाहन पक्का बाग से उदी मोड़ की ओर न जाकर इकदिल, बकेवर होते हुए जाएंगे। चौपला कट से इटावा की ओर आने वाले वाहन सैफई हवाई पट्टी होते हुए जाएंगे। लुहन्ना चौराहा से उदी मोड़ की ओर जाने वाले वाहन सराय भूपत होकर जाएंगे।

काजी पंप से आटो, ई-रिक्शा साबितगंज की ओर तथा नौरंगाबाद चौराहा से आटो, ई-रिक्शा साबितगंज की ओर नहीं जा सकेंगें। राजागंज से आटो, ई-रिक्शा बल्देव चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।

रामगंज चौराहा से तहसील चौराहा, साबितगंज की ओर आटो, ई-रिक्शा नहीं जाएंगे। गाड़ीपुरा चौराहा से आटो, ई-रिक्शा तहसील चौराह, बल्देव चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *