चीन में जमीन के अंदर समा गई सड़क, खुल गया पाताल का रास्ता

2.9kViews
1018 Shares

 चीन के शंघाई शहर में एक व्यस्त सड़क पर अचानक बड़ा सिंकहोल बन गया। यह पूरी घटना पास लगे सुरक्षा कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे धंस जाता है और आसपास की संरचनाएं भी उसमें समा जाती है, जिससे वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया।

शंघाई में जमीन धंसने का खतरा पहले से बना रहता है। इसका मुख्य कारण वहां की नरम मिट्टी, भूजल का ज्यादा दोहन, पतली रेत की परतें और निर्माण कार्यों के करण जमीन के नीचे बने खाली स्थान हैं। ये सभी वजहें मिलकर कभी छोटे गड्ढे तो कभी बड़े सिंकहोल जैसी घटनाएं पैदा करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *