उत्तर भारत से ठंड की विदाई, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट; इन पांच राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

1557 Shares

दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड की विदाई होने वाली है, हर दिन तापमान में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। इन्हीं संकेतों के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पहाड़ी इलाकों में बराबरी हो सकती है। साथ ही 13 से 19 फरवरी तक कई राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है।

दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। बादलों की वजह से सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो सकती है। वहीं 15 फरवरी के बाद आंधी और बारिश की भी चेतावनी दी गई है।

यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी और बिहार की बात करें तो मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, आजमगढ़, लखनऊ, बरेली, एटा, फतेहपुर, गौतम नगर, गाजियाबाद, हाथरस में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वहीं पटना, गया, चंपारण, भोजपुर, मधुबनी और पूर्णिया में बादल साफ रहेंगे।

पहाड़ों पर मौसम का हाल

पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड मैं 16-17 फरवरी को भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है। खासकर, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल जिलों में। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन 15 फरवरी के बाद से बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवा और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *