इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने एक बार फिर भारत के सबसे अच्छे एजुकेशन और रिसर्च संस्थान के तौर पर अपनी जगह बनाई है। 18 जून 2026 को जारी ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027’ में संस्थान ने अपनी स्थिति में सुधार करते हुए वैश्विक स्तर पर 118वां स्थान हासिल किया है।
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में आईआईटी दिल्ली ने 123वीं रैंक से लंबी छलांग लगाकर 118वां ग्लोबल रैंक हासिल किया है, यह देश के उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
118वीं रैंक के साथ, IIT दिल्ली ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में किसी भारतीय संस्थान द्वारा अब तक हासिल की गई सबसे ऊंची ग्लोबल रैंक की बराबरी भी कर ली है।
रैंकिंग के बारे में बात करते हुए, IIT दिल्ली के डीन, प्लानिंग और रैंकिंग सेल के हेड, प्रो. सोमनाथ बैद्य रॉय ने कहा, “IIT दिल्ली विश्व स्तरीय और किफायती तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ दुनिया भर के विद्वानों (स्कॉलर्स) के लिए पसंदीदा केंद्र बनने के लक्ष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
रैंकिंग अपने आप बेहतर होती जाएगी
हमारा नया करिकुलम (पाठ्यक्रम), नया इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ता जा रहा अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव आने वाले सालों में हमारी गुणवत्ता और प्रभाव को और ज्यादा बढ़ाएगा। हम रैंकिंग को एक अंतिम लक्ष्य के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी कोशिशों के एक स्वाभाविक नतीजे के रूप में देखते हैं। अगर हम सही वजहों से सही दिशा में काम करते रहेंगे, तो रैंकिंग अपने आप बेहतर होती जाएगी।”
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QSWUR) 2024 में जहां संस्थान 197वें स्थान पर था, वहीं लगातार प्रगति करते हुए अब यह QSWUR 2027 में 118वें स्थान पर पहुंच गया है।
दुनिया के टॉप-10 यूनिवर्सिटी
यूनिवर्सिटी देश
- एमआईटी अमेरिका
- स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी यूके
- इंपीरियल कॉलेज लंदन यूके
- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी यूके
- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका
- कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी यूके
- कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अमेरिका
- यूसीएल यूके
- ETH ज्यूरिख स्विट्जरलैंड
- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर सिंगापुर
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के 52 यूनिवर्सिटीज
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 गुरुवार को जारी की गई। इसमें भारत की 52 यूनिवर्सिटीज को जगह मिली है। इसके साथ ही भारत विश्व का पांचवा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला हायर एजुकेशन सिस्टम बन गया है।
भारत के यूनिवर्सिटी की स्थिति
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिग में IIT दिल्ली के बाद भारतीय संस्थानों में , आईआईटी बॉम्बे वैश्विक स्तर पर 134वें स्थान पर रहा, उसके बाद आईआईटी मद्रास 170वें, आईआईटी खड़गपुर 205वें और आईआईटी कानपुर 221वें स्थान पर रहा।
वहीं, JNU और दिल्ली विश्वविद्यालय का दबदबा देखने को मिल रहा है। जहां IIT दिल्ली ने देश की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटी के तौर पर अपनी जगह बनाते हुए वैश्विक स्तर पर 118वां स्थान हासिल किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने पिछले साल की 328वीं रैंक से ऊपर उठकर 322वीं रैंक हासिल की है।
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की रैंकिंग में भी सुधार देखने को मिला है। JNU इस रैंकिग में पिछले साल 558वें पर थी, जो अब सुधार करते हुए ग्लोबल लेवल पर 555वें नंबर पर पहुंच गई है। JNU को QS वर्ल्ड रैंकिंग में भारतीय संस्थानों में 15वीं रेंकिंग मिली है।
इसके अलावा अगर बात करें जामिया मिलिया इस्लामिया की तो जामिया ने 761-770 वाले बैंड से छलांग लगाकर ग्लोबल लेवल पर 686वीं रैंक हासिल की है। जामिया को भारतीय संस्थानों में 20वीं रैंकिग मिली है।
भारतीय संस्थानों में , आईआईटी बॉम्बे वैश्विक स्तर पर 134वें स्थान पर रहा, उसके बाद आईआईटी मद्रास 170वें, आईआईटी खड़गपुर 205वें और आईआईटी कानपुर 221वें स्थान पर रहा।
जामिया मिलिया इस्लामिया, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, BITS पिलानी, VIT, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और शूलिनी विश्वविद्यालय सहित कुल 18 भारतीय विश्वविद्यालयों ने अपनी अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की है।


