झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डा. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दुबे ने कहा कि वह लोकसभा में जॉर्ज सोरोस और राहुल गांधी के कथित रिश्तों का खुलासा करेंगे।
भाजपा के फायरब्रांड नेता दुबे ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा है-वह लोकसभा में जॉर्ज सोरोस और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित रिश्तों का खुलासा करेंगे। कहा है-राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं और सोरोस जैसी ताकतों की मदद से राष्ट्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही है।
निशिकांत दुबे ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में लोकसभा में एक प्रस्ताव (मोशन) पेश किया है। इस प्रस्ताव में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग की गई है।
दुबे का कहना है कि संसद और देश को गुमराह करने के ऐसे प्रयासों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि, इस मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक हलकों में इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है।


