ताला तोड़घर घर में घुसे व्यक्ति को लोग खुद देने लगे सजा, बिजली के खंभे से बांधकर पीटा
ग्राम जमालपुर कीरत में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़ा गया व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ बंद मकान में चोरी के इरादे से घुसा था। ग्रामीणों ने आरोपित की विद्युत खंभे से बांधकर पिटाई की। पुलिस आरोपित को थाने ले गई। पकड़े गए आरोपित को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव जमालपुर कीरत निवासी अकरम व नासिर काम के सिलसिले में गांव से बाहर रहते हैं। उनके मकानों पर ताला लगा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार रात तीन लोग ताला तोड़कर बंद घर में घुस गए। घर में आहट होने पर पड़ोसी नादिर अहमद, नसीर अहमद व साकिर अहमद जाग गए और शोर मचा दिया। इस पर तीनों वहां से भागने लगे।


