भूमि विवाह में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, जान देने की धमकी के बाद मचा हड़कंप

2.6kViews
1301 Shares

विशुनपुरा के गौरीश्रीराम निवासी एक युवक भूमि विवाद से मंगलवार को दुदही टैक्सी स्टैंड पर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़कर जान देने की धमकी देने से हड़कंप मच गया। टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचकर युवक को मनाने में जुटे हैं। रामभजन सुबह करीब 11 बजे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।

युवक ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शाम चार बजे तक उसकी शिकायत पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह टावर से कूद कर जान दे देगा।

रामभजन का कहना है कि वह ढाई साल पुराने भूमि विवाद में लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन आज तक कहीं से भी उसे राहत नविशुनप पीड़ित की पत्नी सुलेखा देवी ने बताया कि जब उनके पति रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में थे।

उसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने उनकी मजबूरी और अनपढ़ता का फायदा उठाकर दो डिस्मिल भूमि की बजाय चार डिस्मिल भूमि का बैनामा करा लिया।

आरोप है कि जमीन का पूरा भुगतान भी नहीं किया गया। बाद में जब धोखाधड़ी का पता चला तो आपत्ति दर्ज कराई गई, लेकिन विपक्षी के प्रभावशाली होने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।

विवादित भूमि पर ही उनका एकमात्र आवासीय मकान बना हुआ है, जिसे खाली कराने की तैयारी की जा रही है। परिवार के पास रहने के लिए कोई अन्य जगह नहीं है। उन्होंने मोबाइल फोन पर बताया कि वह ढाई साल तक विदेश में कड़ी मेहनत- मजदूरी करता रहा और वापस आने के बाद से लगातार थाने, तहसील और अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि दबाव बनाने के लिए विपक्षी द्वारा उस पर 30 लाख रुपये के जेवर चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। रामभजन ने कहा, मेरे दो छोटे बच्चे हैं। अगर घर भी छिन गया तो हम कहां जाएंगे। मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा।

रामभजन ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी प्रार्थना पत्र भेजा था, लेकिन किसी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से वह पूरी तरह टूट चुका है।

घटना की सूचना मिलते ही विशुनपुरा पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी लगातार मोबाइल फोन के जरिए युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने और मामले के समाधान का आश्वासन दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *