वैलेंटाइन वीक को लेकर हिसार के बाजारों में बढ़ी रौनक, गिफ्ट और फूलों की दुकानें सजी

2.4kViews
1674 Shares

फरवरी का महीना आते ही शहर में वैलेंटाइन वीक को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सात फरवरी से शुरू होकर 14 तक चलने वाले प्रेम के इजहार वाले सप्ताह में युवा वर्ग जहां अपने भावनात्मक रिश्तों को अभिव्यक्त करने की तैयारी कर रहा है, वहीं समाज के जिम्मेदार वर्ग प्रेम को मर्यादा, सम्मान और सकारात्मक सोच के साथ जोड़ने का संदेश भी दिया जा रहा है।

इस दिन युवा गुलाब देकर अपने साथी से प्रेम का इजहार करता है। आठ फरवरी को प्रपोज-डे, अपने मन की बात कहने का दिन, 9 फरवरी को चाकलेट-डे, रिश्तों में मिठास घोलने का अवसर, 10 फरवरी को टेडी डे दोस्ती और अपनापन दर्शाने का दिन होता है।

11 फरवरी को प्रामिस-डे विश्वास और साथ निभाने का संकल्प, 12 फरवरी को हग-डे अपनापन और भावनात्मक सहारा, 13 फरवरी को भावनाओं की गहराई का प्रतीक और का अंतिम दिन 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के रुप में मनाया जाता है, जिसे प्रेम, समर्पण और आपसी समझ का दिन माना जाता है।

फूलों के दाम बढे, गिफ्ट की दुकानें सजी

शहर के मुख्य बाजारों में गिफ्ट व फूलों की दुकानों और कैफे में विशेष रौनक देखने को मिल रही है। दिल के आकार के गिफ्ट, गुलाब, चाकलेट, टेडी और ग्रीटिंग कार्ड की मांग बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने बताया कि समय के साथ-साथ वैलेंटाइन डे मनाने का तरीका भी बदलने लगा है। पहले इस वैलेंटाइन डे मनाने में युवाओं में ही क्रेज देखने को मिलता था। लेकिन अब हर आयु वर्ग के व्यक्ति उपरोक्त डे को मनाने में दिलचस्पी दिखाने लगे है।

गुलाब के कीमत में आई उछाल

दुकानदार यश सोनी ने कहा कि सर्राफा बाजार में तेजी आने के कारण सोने-चांदी से बनी आईटमें काफी महंगी हो गई हैं। इसलिए इनकी बिक्री नाम मात्र की ही होने कि उम्मीद है। फूल विक्रेता बंटी व विजय ने बताया कि फूलों की बढ़ती मांग के कारण गुलाब का फूल 50 रुपये से 100 रुपये तक पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *